Travel distance | चलित दुरी, समय और चाल का उपयोग:
समय और दूरी के सूत्र का प्रयोग गणित और गतिज विग्यान मेें प्रश्नो को हल करने मेें किया जाता है। इस लेख मेें समय और दूरी के सूत्र के सभी आवश्यक फार्मूलो का अध्ययन आप यहाँ करेंगे ये एग्जाम के लिए आवश्यक है।
चाल, समय, दूरी के सूत्र
1. चाल का फार्मूला:
चाल = दूरी / समय
V = D/t
यहाँ चाल को किलोमीटर प्रति घंटा मेें आकलित किया जाता है।
2. दुरी का फार्मूला:
दुरी = चाल × समय
D = V×t
इस फार्मूला का प्रयोग कर यह ज्ञात किया जा सकता है कि कोई वस्तु एक निर्धारित चाल और समय में कितना दुरी तय कर सकती है।
दूरी को किलोमीटर मेें मापा जाता है।
3.समय का फार्मूला:
समय = दूरी / चाल
T = D/V
समय ज्ञात करने के लिए इसी फार्मूले का प्रयोग किया जाता है। जैसे-जैसे गति बढ़ती जाती है, समय निरन्तर कम होता जाता है।
समय को सेकंड या घंटे मेें मापा जाता है।
4. वेग फार्मुला
वेग = विस्थापन / समय
v = D/t
वेग को मीटर/सेकंड मेें मापा जाता है।
औसत चाल | Average Speed:
किसी पिंड द्वारा तय की गई कुल दुरी और दुरी तय करने में लगा कुल समय के अनुपात को औसत चाल कहा जाता है।
औसत चाल = कुल दुरी / कुल समय
समय, चाल, दूरी के ईकाई को इन्टरचेन्ज करना:
1. किमी / घंटा से मीटर / सेकंड में बदलने के लिए
5 / 18 से गुणा करें।
1 किमी / घंटा = 5 / 18 मीटर / सेकंड
2. मीटर/सेकंड से किमी / घंटे में बदलने के लिए,
18/5 से गुणा करें।
1 मी/से = 18/5 किमी / घंटा
3. 1 किमी / घंटा = 5 / 8 मील / घंटा
अवश्य पढ़े-
रेलगाड़ी और प्लेटफॉर्म :
कोई रेलगाड़ी किसी लम्बी वस्तु या स्थान को पार करती हैं, तो रेलगाड़ी को अपनी लम्बाई के साथ-साथ उस वस्तु की लम्बाई के बराबर अतिरिक्त दूरी तय कररी पड़ती है, जिसे निम्न फार्मूला का प्रयोग कर प्रश्न हल किया जाता है।
1. रेलगाड़ी की चाल क्रमशः v1 और v2 तथा लम्बाई L1 और L2 हो, तो
विपरीत दिशा में चलने पर एक-दुसरें को पार करने में लगा समय ( L1 + L2 ) / ( v1 + v2 )
एक ही दिशा में चलने पर एक-दुसरें को पार कनरे में लगा समय ( L1 + L2 ) / ( v1 – v2 )
यहाँ v1 > v2
2. रेलगाड़ी के द्वारा किसी खम्भा को पार करने में लगा समय = गाड़ी की लम्बाई / गाड़ी की चाल
2. रेलगाड़ी को पुल या प्लेटफार्म को पार करने में लगा समय
= (गाड़ी की लम्बाई + पुल या प्लेटफार्म की लम्बाई) / गाड़ी की चाल।
महत्वपूर्ण गतिक तथ्य:
1. दो वास्तुएँ एक ही दिशा में x km/h तथा y km/h की चाल से चल एक स्थान से चल रही हैं, तो
सापेक्ष चाल = (x – y) km/h
2. दो वास्तुएँ विपरीत दिशा में x km/h तथा y km/h की चाल से एक स्थान से गतिशील हैं तो
सापेक्षिक चाल = (x + y) km/h
3. कोई वस्तु निश्चित दूरी को x km/h तथा उतिनी ही दूरी को y km/h की चाल से तय करती हैं, तो
औसत चाल = (2 x y) / (x + y) km/h
सामान्यतः समय, दुरी और चाल किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के गणित सेक्शन में सबसे लोकप्रिय और महत्वपूर्ण विषयों में से एक माना जाता है। इनके प्रयोगभी बहुतायतहोते हैं। इसलिए Time and Distance Formula in Hindi की अवधारणा को विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्नों के लिए बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। उम्मीद है यह लेख आपसब को पसंद आया होगा। यदि पसंद आए तो शेयर अवश्य कीजिए।
धन्यवाद।
FAQ
Qua समय का सूत्र क्या होता है?
Ans. समय के सूत्र को निम्न प्रकार व्यक्त करते है:
दूरी = चाल x समय
समय = दूरी/चाल
चाल = दूरी/समय
Qua. चाल क्या है?
Ans. किसी वस्तु द्वारा एक निश्चित समय अंतराल मेें तय की गई दूरी को चाल कहते हैं।
Qua. विस्थापन क्या है?
Ans. किसी वस्तु द्वारा एक ही दिशा मेें तय की गई सीधी दूरी को विस्थापन कहते हैं।

No comments:
Post a Comment